बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के भोजपुर जिला प्रभारी छोटू सिंह कोईलवर और बड़हरा प्रखंड में की बैठक, लोगों से की कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह में आने की अपील

जदयू के भोजपुर जिला प्रभारी छोटू सिंह कोईलवर और बड़हरा प्रखंड में की बैठक, लोगों से की कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह में आने की अपील

PATNA : पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके मद्देजनर आज भोजपुर जिले के कोईलवर और बड़हरा प्रखंड में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी भोजपुर अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव अंजनी कुमार सिंह, भोजपुर ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ नेता भाई ब्रह्मेश्वर, दुर्गा पटेल, जयशंकर कुशवाहा और भोजपुर जिला जदयू के सभी महत्वपूर्ण साथी गण मौजूद थे।

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए दिन रात मेहनत किया है और कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं, छात्र-छात्राओं और आम आवाम के लिए कई कदम उठाये। जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहा है। छोटू सिंह ने कहा की आज राज्य में सड़क का जहाँ जाल बिछा हैं। वहीँ शहरों की कौन कहे। गांवों में भी लोगों को निर्बाध बिजली मिल रही हैं। आज बिहार का शायद ही कोई ऐसा गाँव होगा। जहां स्कूल का भवन देखने को नहीं मिले। हर घर नल का जल और गली नाली योजना से अब गांवों की हालत भी सुधर गयी है।

कहा की बिहार में आज बड़े बड़े शैक्षणिक संस्थान बनाये गए हैं। जहाँ उच्च शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। खासकर महिलाओं की बात करें तो पंचायती राज संस्थाओं में जहाँ महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। वहीँ युवतियों को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी के आरक्षण दी जा रही है। यहीं नहीं नीतीश सरकार ने समाज के पिछड़े लोगों के लोगों के लिए आरक्षण का दायरा बढाकर अब 65 फीसदी कर दिया है। 

वहीँ जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की पहले भोजपुर आने में लोगों को तीन से चार घंटे तक लग जाते थे। लेकिन सडकों के बन जाने से अब यहाँ मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की। ताकि वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की लड़ाई लड़ी जा सके। वहीँ मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत होने से बिहार विकास के रास्ते पर तेज गति से अग्रसर होता रहेगा। उन्होंने लोगों से कर्पूरी जयंती शताब्दी समारोह में आने की अपील की।   

Suggested News