बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी में JDU की हार CM नीतीश के राजनीतिक अवसान का संकेत, गुजरात में BJP की प्रचंड जीत PM मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण- आरके सिन्हा

कुढ़नी में JDU की हार CM नीतीश के राजनीतिक अवसान का संकेत, गुजरात में BJP की प्रचंड जीत PM मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण- आरके सिन्हा

पटना. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने गुजरात में पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त की है और गुजरात की जनता को बधाई दी है। आर के सिन्हा ने कहा है कि गुजरात में लगातार सातवी बार भारतीय जनता पार्टी को मिला बहुमत इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जनता को अभी भी पूर्ण विश्वास है। 

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ होगा और देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पार्टी की जबरदस्त विजय होगी। वहीं बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को आर के सिन्हा ने शुभ संकेत बताया है। आरके सिन्हा ने कहा है कि कुढ़नी में जेडीयू की हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अवसान की तरफ जा चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी 7 दलों के महागठबंधन के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनता का भरोसा जीतने में सफल रही है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के पाला बदलने की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कुढ़नी सीट पर जीत हासिल करने वाले केदार गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे विजयी उम्मीदवार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

Suggested News