बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU का मिशन UP: 13 सीट जीतने के लिए जी-जान लगा देगी पार्टी, 2017 का विस् चुनाव नहीं लड़कर की भारी भूल...

JDU का मिशन UP: 13 सीट जीतने के लिए जी-जान लगा देगी पार्टी, 2017 का विस् चुनाव नहीं लड़कर की भारी भूल...

PATNA : जदयू ने पहली बार यह बात कबूल किया है कि 2017 में यूपी का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना पार्टी के लिए गलत फैसला था। जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा अगर उस समय चुनाव लड़ते तो आज हमारी स्थिति कुछ और होती। आरसीपी ने कहा कि उस समय जो गलती हमने की थी, उसे इस बार नहीं दोहराएंगे। यूपी चुनाव में हम मजबूती के साथ उतरेंगे और पार्टी के उम्मीदवारों को जीत हासिल कराने के लिए जी जान लगा देंगे।

13 सीट जीतने का मिशन

आरसीपी सिंह कहा कि यूपी में हमारा लक्ष्य कम से कम 13 सीटों पर जीत हासिल करने का होगा। इसके लिए हमें पूरा जोर लगाना होगा। हमें यह लक्ष्य लेकर चलना होगा कि कम से कम यूपी चुनाव में 13 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित हो, तभी हमारे नेता का सपना पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने बसपा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सबसे पहले 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में वह यूपी की सत्ता तक पहुंचे। हमें भी यही लक्ष्य लेकर चलना होगा।

झारखंड पर फोकस

आरसीपी ने कहा कि बिहार से अलग होकर झारखंड बना, लेकिन हम वहां नहीं है। जबकि पार्टी को वहां मजबूत होना चाहिए। ऐसा इसलिए कि हमने बूथ स्तर पर काम नहीं किया। हमारा फोकस होना चाहिए कि किस तरह झारखंड में पार्टी को आगे बढ़ाया जाए। 

Suggested News