पंखे से झूलता मिला जदयू प्रवक्ता प्रगति मेहता की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

JAMUAI : जमुई से एक बड़ी खबर है। जिले में जदयू प्रवक्ता प्रगति मेहता की पत्नी ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित प्रगति मेहता के पैतृक आवास में उनकी पत्नी खुशबू कुमारी का शव बेडरुम के पंखे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद परिवार के बाकी लोग छत पर सोने चले गए, जबकि प्रगति उनकी पत्नी और बेटी एक कमरे में सोई हुई थी। सुबह चार बजे प्रगति ने अपनी पत्नी का शव बगल वाले कमरे की छत से लटका देखा। इस घटना के बाद परिवार वालो में शोक का माहौल व्याप्त है। मेहता की एक बेटी है जिसका नाम देवांषी है। खुशबू ने क्यों आत्महत्या की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
इस मामले प्रगति मेहता का कहना है कि सब कुछ सामान्य था, कल रात सब साथ में खाना खाकर सोये थे।
सुबह में चार बजे शव पंखे से लटका मिला। प्रगति मेहता के शादी खुशबू से 6 साल पहले हुई थी। प्रगति मेहता राजनीति
में आने से पहले पत्रकारिता करते थे।