बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव प्रचार को लेकर भोजपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अगियांव में कई इलाकों का किया दौरा, छोटू सिंह सहित कई नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

चुनाव प्रचार को लेकर भोजपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अगियांव में कई इलाकों का किया दौरा, छोटू सिंह सहित कई नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA/ARA : आज बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भोजपुर जिला में नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह सहित बड़े पैमाने पर लोगों ने फूल माला और अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया। आज प्रदेश अध्यक्ष ने अगिआंव विधानसभा के गड़हनी, सेउथा, वरुणा,लठइयारगंज,अगियांव सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण किया और एक जून भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को कमल छाप पर और अगियांव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशी प्रभुनाथ राम को तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ पूर्व विधायक मनजीत सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजूम आरा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद, सलाहकार समिति सदस्य और जदयू के नेता अमर सिंह, विक्की सिंह, मनोज सिंह, आशुतोष शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, रण विजय कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गांव में घूम कर एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील किया। प्रभुनाथ राम को जीत दिलाने के लिए अगिआंव पहुंचे जदयू के नेताओं को सुनने के लिए खासा भीड़ देखने को मिली है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कई बार नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा भी लगाया।

वहीँ जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के विकास पुत्र नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए आरा संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को फिर से जीत दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरके सिंह की जीत से ही आरा के साथ बिहार व देश की विकास यात्रा निरंतर गति से चलती रहेगी। वहीँ प्रभुनाथ राम के जीत से इलाके में विकास को नयी दिशा मिलेगी। 

छोटू सिंह ने कहा की केंद्र में मंत्री रहने से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने प्रदेश के लोगों को जमकर सेवा की है। उन्होंने समाज के सभी जाति और धर्म के लोगों के लोगों के लिए निष्पक्ष रूप से काम किया है। बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो मिसाल कायम किया है। वह आज पूरा भारत देख रहा है। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं, छात्र-छात्राओं और समाज के सभी लोगों के लिए योजनाये बनाई। उसका लाभ सभी तबके के लोगों को मिल रहा है। राज्य में सड़क, बिजली और हर घर पीने के लिए शुद्ध जल की सुविधा लोगों को मिल रही है। बिहार में कई उच्च शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों, स्कूलों आदि का निर्माण कराया गया है। इसकी बदौलत आज लगभग हर गांव में स्कूल भवन जरुर देखने को मिल जाते हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में पैंतीस फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। वहीँ अब बिहार में आरक्षण का दायरा बढाकर अब पैंसठ फीसदी कर दिया गया है। अब बिहार में लाखों युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। उनकी कई योजनाओं का अनुसरण तो अब केंद्र और दुसरे राज्य भी कर रहे हैं। 


Suggested News