बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू ने लिया संकल्प 2024 में देश बनेगा भाजपा मुक्त भारत .... ललन सिंह ने किया ऐलान- क्या है JDU का प्लान

जदयू ने लिया संकल्प 2024 में देश बनेगा भाजपा मुक्त भारत .... ललन सिंह ने किया ऐलान- क्या है JDU का प्लान

पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश भाजपा मुक्त हो जाएगा. उन्होंने पटना में चल रहे जदयू के खुला अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने का दावा किया. ललन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चाहे बिहार हो या अन्य राज्य हर जगह अगले चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. बिहार में 40 में से 40 लोकसभा की सीटें हमारे पक्ष में आएंगी. उनका दावा महागठबंधन को लेकर रहा कि 7 दलों के एकजुट होने से भाजपा को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा. 

जेडीयू के खुला अधिवेशन में देश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह के निशाने पर भाजपा रही. उन्होंने भाजपा के मौजूदा समय में 303 सांसद होने पर कहा कि कई राज्यों में उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें आई हैं. लेकिन जब 2024 के चुनाव होंगे तब यह पूरी तरह से तय है कि उनकी सीटें कम होंगी. ऐसे में उनकी सीटें घटेंगी और विपक्ष की बढ़ेगी. और इस स्थिति में उन्हें पटखनी देना बड़ी बात नहीं है. 

ललन सिंह के पूरे संबोधन में मुख्य रूप से भाजपा ही निशाने पर रही. इसमें जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हम अगले चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. न सिर्फ बिहार बल्कि अन्य राज्यों में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जोरदार जीत होगी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के एमसीडी चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली हार की ओर इशारा करते हुए इसे आने वाले समय में भाजपा की होने वाली हार की शुरुआत की भांति बताया. उन्होंने जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए सभी बेहतर तरीके से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की अपील की. साथ ही नीतीश कुमार द्वारा दोबारा उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने के निर्णय के लिए भी आभार जताया. 

इसके पहले जदयू के खुला अधिवेशन में जब नीतीश कुमार मंचासीन हुए तो भीड़ की ओर से जोरदार नारेबाजी होनी लगी. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को वर्ष 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार के जैसा हो नारा लगाया. 


Suggested News