बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, छोटू सिंह बोले-अब डबल इंजन की सरकार से होगा बिहार का विकास

नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, छोटू सिंह बोले-अब डबल इंजन की सरकार से होगा बिहार का विकास

PATNA : बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने अपना बहुमत साबित कर दिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में जहाँ 130 वोट पड़े। वहीँ प्रस्ताव के विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा है। इस तरह बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बन गयी है। सरकार के बहुमत साबित करने के बाद खासकर जदयू कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। उन्होंने पटाखे जलाकर जहाँ खुशियाँ मनाई। वहीँ जदयू कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस भी निकाला। जिसमें जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, रंजित झा, शिवशंकर निषाद, राजीव रंजन पटेल, संतोष कुशवाहा, पंकज पटेल, अमर सिंह के जय कुमार सिंह भी शामिल हुए। जहाँ उन्होंने सीएम नीतीश की जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की पिछले 18 सालों से नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का विश्वास है। यहीं वजह है की हर जाति और समुदाय के लोगों के बीच वे बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने हर तबके के लोगों के बिना किसी भेदभाव के काम किया है। चाहे जल जीवन हरियाली योजना हो या फिर सात निश्चय योजना। इसका लाभ सभी तबके के लोगों को मिला है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री ने बिहार में जातीय सर्वे कराकर यहाँ आरक्षण का दायरा बढाने का काम किया है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया है। वहीँ सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए 35 फीसदी आरक्षण दिया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कई ऐसी योजनायें हैं। जिनका अनुसरण केंद्र और दुसरे राज्य की सरकारें करती हैं।

छोटू सिंह ने यह भी कहा की अब बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गयी है। इसका असर आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा। जब बिहार के विकास की रफ़्तार दुगुनी हो जाएगी। जिससे बिहार का सार्वभौमिक विकास होगा।  

नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, छोटू सिंह बोले-अब डबल इंजन की सरकार से होगा बिहार का विकास    

Suggested News