बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशासनिक महकमे में भारी फेर-बदल, कई अधिकारी किये गये इधर से उधर

प्रशासनिक महकमे में भारी फेर-बदल, कई अधिकारी किये गये इधर से उधर

Ranchi  : झारखंड में कोरोना संकट के बीच बड़ा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थान किया है। इसे लेकर कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें मनमोहन प्रसाद कार्यपालक दण्डाधिकारी, जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं इन्हें दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट 2, 1974 की धारा 20) के तहत् राँची जिला के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की गई है। 

अशोक कुमार सिन्हा, झा0प्र0से0 (पंचम बैच, गृह जिला- रामगढ़) कार्यपालक दण्डाधिकारी, गिरिडीह की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी गई है।

अमित कुमार श्रीवास्तव, झा0प्र0से0 (पंचम बैच, गृह जिला- राँची) प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, केरेडारी, हजारीबाग की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी गई है।

मनोज कुमार, झा0प्र0से0 (द्वितीय बैच, गृह जिला- साहेबगंज) प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पांकी, पलामू की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी गई है।

अविनाश पूर्णेन्दु, झा0प्र0से0 (तृतीय बैच, गृह जिला- गया) अधिसूचित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजनगर गोविन्दपुर, सरायकेला- खरसावां की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी जाती है।

जीतेन्द्र कुमार यादव, झा0प्र0से0 (द्वितीय बैच, गृह जिला- गोड्डा) कार्यपालक दण्डाधिकारी, चाईबासा सदर की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी जाती है।

डांगुर कोड़ाह, झा0प्र0से0 (चतुर्थ सीमित बैच, गृह जिला- पश्चिमी सिंहभूम) कार्यपालक दण्डाधिकारी, रामगढ़ की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी जाती है।

मोतीलाल हेम्ब्रोम, झा0प्र0से0 (द्वितीय सीमित बैच, गृह जिला- गिरिडीह) उप निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग से वापस लेते हुए इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची को सौंपी जाती है।

रांची से मो. मोइजुद्दीन की रिपोर्ट


Suggested News