लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं को बताया चुनावी तैयारी का मूलमंत्र

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

रांची- लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने में बस कुछ महीना शेष है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ हमें अपना समर्थन दिया है।उन्होंने कहा कि जनता के इस विश्वास पर सरकार के साथ-साथ संगठन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खरा उतरने का काम करें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने पिछले चार साल में कई योजनाओं चलाई है। संगठन के लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि इन योजनाओं को जनता तक ले जाने का काम करें, ताकि उसका फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

हेमंत सोरेनपार्टी के जिलाध्यक्ष, सचिव और प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 नवंबर से एक बार फिर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें भी पार्टी-संगठन के लोगों को जुटने की जरूरत है।

Nsmch
Editor's Picks