बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : खुंटी में कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर बरसे पीएम मोदी, दोनों को बताया झारखंड के खनिजों का लुटेरा

झारखंड चुनाव : खुंटी में कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर बरसे पीएम मोदी, दोनों को बताया झारखंड के खनिजों का लुटेरा

RANCHI झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी आज राज्य के दौरे पर है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान उनका यह दूसरा दौरा है। 

अपने इस दूसरे दौरे के दौरान खुंटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और झामुमों पर जमकर निशाना साधा है।  पीएम ने कांग्रेस और झामुमो को स्‍वार्थी और झारखंड के खनिजों का लुटेरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर और आर्टिकल 370 के मसले पर बेनकाब हो गई है।कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहें। उनका इतिहास, उनके कारनामे याद करें, उनकी नजर झारखंड की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सब कुछ लूट लेंगे। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।

खूंटी में पीएम के सभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा। अपने चहेते मोदी को सुनने के लिए यहां दूर-दराज से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले आपका भला नहीं चाहते। मुझे विश्‍वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें लोगों तक पहुंचाएं। आप मतदान के दिन भारी संख्‍या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एक बार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को मौका दें। आप सब यहां पहुंचे, आपका आशीर्वाद मिला, इसके लिए आभार। 

उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल 19 साल के झारखंड के लिए बड़ा ही महत्‍वपूर्ण है। मौका मत गंवाइए, मैं हमेशा आपके लिए तैयार हूं। बस एक बार साथ दीजिए। हमने रिकॉर्ड बजट का प्रावधान किया। अब यहां से निकलने वाले खनिज का एक हिस्‍सा जनहित के लिए देना पड़ता है। 70 साल की कांग्रेस सरकारों ने इस तरह से विकास करने के बारे में नहीं सोचा, इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की। यह हमारी आदिवासी हितों के प्रति प्रतिबद्धता है। जल, जंगल, जमीन पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने अलग झारखंड बनाया था। यह भगवान बिरसा को सच्‍ची श्रद्धांलि थी। यह अटलजी की भाजपा सरकार थी, जिसने आजादी के बाद पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाया। अब झारखंड की उम्र 19 साल हो गई है। यह टीन एज है, इसमें आप सब सजग हो जाएं। यह महत्‍वपूर्ण समय है। घर में जैसे मां-बाप अपने बेटा-बेटी के 19 साल होने पर चिंता करते हैं, वैसे ही आप और मैं दोनों मिलकर इसको इतना सशक्‍त-समृद्ध बना दें कि पीछे मुड़कर हमें देखना न पड़े।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News