बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: शनिवार रात नौ बजे से बुक कर सकेंगे स्लॉट, 18 प्लस के लिए होगा वैक्सीनेशन

JHARKHAND NEWS: शनिवार रात नौ बजे से बुक कर सकेंगे स्लॉट, 18 प्लस के लिए होगा वैक्सीनेशन

रांची: 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए रांचीवासी आज रात नौ बजे से SLOT बुक कर सकते हैं। आगामी पांच दिनों यानी 27 मई 2021 तक के लिए SLOT पब्लिश किया जायेगा। जिसमें ज़िला के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। 

लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैं। 18 प्लस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा। गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है। 

स्लॉट बुक करने के बाद केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लिया जा सकता है। जिस टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक किया गया है वही वैक्सीनेशन की सुविधा होगी अन्य केंद्र में नहीं।

Suggested News