बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA के सरौनी पंचायत के मुखिया को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में बनाया गया है आरोपी

NAWADA के सरौनी पंचायत के मुखिया को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में बनाया गया है आरोपी

NAWADA  : झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा थाना की पुलिस ने सरौनी पंचायत के मुखिया पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सरौनी पंचायत कौआकोल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत है। मुखिया को नगर थाना क्षेत्र के सूरज पेट्रोल पंप के पास शनिवार को देर शाम गिरफ्तार किया गया। 

बताया जाता है कि घोड़थम्भा थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जमडार जंगल से अवैध रूप से सफेद पत्थर का उत्खनन किया जा रहा था। गुप्त सूचना पर गत वर्ष 21 मई को छापेमारी में सफेद पत्थर लदे दो ट्रक जब्त किए गए थे। इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जंगल से सफेद पत्थर के अवैध खनन, परिवहन के आरोप में आरोपित मुखिया की गिरफ्तारी हुई है। 

मुखिया के गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों की थाना में जमावड़ा लग गया। गिरफ्तार कर ले जाने वाले पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पंकज को झारखंड ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर शाम होने के कारण पंकज को नगर थाना में हाजत में रखा गया है। 

अपने गुनाह के बारे में नहीं थी जानकारी

इधर, गिरफ्तार मुखिया ने कहा है कि हमें फंसाने की साजिश की गई है। हमने ऐसी कोई भी काम नहीं किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने चारों तरफ से पंकज को घेराबंदी कर धर दबोचा है। हालांकि पुलिस को देखकर पंकज मुखिया भागने की कोशिश नहीं किए जैसे ही पुलिस ने पंकज को धर दबोचा तो पंकज को अपनी गुनाह के बारे में भी जानकारी नहीं था। 

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत गिरफ्तारी के बाद नगर थाना लाकर पंकज को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस को यह भी नहीं पता था कि पंकज इस बार सरौनी के मुखिया बने हैं।


Suggested News