बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में आज बड़ी बैठक करेंगे जीतनराम मांझी, लोकसभा चुनाव के पहले ले सकते हैं बड़े फैसले

दिल्ली में आज बड़ी बैठक करेंगे जीतनराम मांझी, लोकसभा चुनाव के पहले ले सकते हैं बड़े फैसले

PATNA: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर का राष्ट्रीय अधिवेशन आज यानी 18 जनवरी को दिल्ली में होगा। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में यह अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन को लेकर पार्टी की दिल्ली इकाई युद्ध स्तर पर तैयारी कर चुकी है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हम(से.) के संरक्षक जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन अपना मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वहां के शीर्ष नेता इस अधिवेशन में भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यह अधिवेशन हो रहा है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दिल्ली देश की राजधानी है, ऐसे में यहां अधिवेशन कर पार्टी देशभर के वंचित और शोषित समाज के लोगों की बात करना चाहती है। ऐसे लोगों का मुद्दा पार्टी आगे कैसे उठाएगी, इन बिंदुओं पर बातचीत होगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव नजदीक है तो देशभर में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर भी प्रकाश डाला जाएगा। 

मालूम हो कि, हम पार्टी एनडीए से गठबंधन में है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की मानें तो आज के अधिवेशन में एनडीए के बहुमत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम कैसे बनाया जाएगा इसको लेकर भी चर्चा होगी। 

बता दें कि, बीती रात ही हम पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी, लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान और रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में बैठक की है। दिल्ली में चिराग पासवान के आवास पर ये बड़ी बैठक हुई है। जिसमें जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए है। चिराग पासवान के आवास पर हुई इस बैठक में सूत्रों के मुताबिक सीटों को लेकरबात हुई है वही बिहार की मौजूदा राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई है।

Suggested News