बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्शन में जीतन राम मांझी, पार्टी नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई

एक्शन में जीतन राम मांझी, पार्टी नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई

PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब महागठबंधन में शामिल दलों के अंदर मंथन और नेताओं पर कार्रवाई का दौर चल रहा है। 

प्रदेश के सभी विपक्षी दल अपनी-अपनी करारी हार की वजह और पार्टी के साथ भीतरघात करनें में जुटे है। 

इसी कड़ी में हम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। 

पार्टी प्रमुख व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई करते हुए अनामिका पासवान को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इसके साथ ही युवा अध्यक्ष चंद्रमणि पटेल पर भी कारवाई की गई है। 

मांझी ने इन दोनों नेताओं को मिडिया के समझ बयान देने पर रोक लगा दिया है। 

आपको बता दें कि जीतनराम मांझी  ने पहले तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता मानने से कार किया था।इसके बाद वे नीतीश से नजदीकी बनाने में जुटे हैं।

मांझी पहले जदयू के इफ्तार में गए। इसके बाद खुद सीएम नीतीश कुमार भी मांझी के आवास पर इफ्तार में शामिल हुए। सीएम नीतीश ने मांझी को लगे लगाया।इसके बाद जीतनराम मांझी ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो बीजेपी को देश भर से खत्म करने में मदद मिलेगी।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News