बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैबिनेट विस्तार पर भाजपा अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को दिया जवाब - हमारी पार्टी के काम करने का तरीका अलग

कैबिनेट विस्तार पर भाजपा अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को दिया जवाब - हमारी पार्टी के काम करने का तरीका अलग

पटना। बिहार कैबिनेट के विस्तार पर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपना जवाब दे दिया है। अध्यक्ष संजय जैसवाल ने कहा है कि हमारी पार्टी के काम करने का तरीका दूसरी पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा सही समय आने पर कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा और आलाकमान से कैबिनेट के नए मंत्रियों के नाम पर जैसे ही मुहर लगेगी, सीएम नीतीश को सूचित कर दिया जाएगा। नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से अधिक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 

संजय जैसवाल ने कहा - भाजपा को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता है। कैबिनेट का विस्तार कब करना है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार को सीएम नीतीश ने कैबिनेट विस्तार पर यह कहकर सियासी बवाल मचा दिया था कि उनकी तरफ से कोई परेशानी नहीं है। फैसला भाजपा को करना है कि वह कब कैबिनेट विस्तार कराना चाहते हैं। नीतीश के इस बयान ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थी और यह नए सियासी समीकरणों के कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे। नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से अधिक मंत्री बनाए जाने की संभावना है।


बता दें बुधवार को नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण को एक माह का समय पूरा हो गया है। बिहार के कैबिनेट में 38 मंत्रियों की नियुक्ति का प्रावधान है। लेकिन शपथ ग्रहण में सिर्फ 14 लोगों नें मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें एक मंत्री को बाद में इस्तीफा देना पड़ा था। 


Suggested News