बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कलयुगी माँ ने 15 दिन के मासूम बच्चे को बेचा, मिले पैसे से ख़रीदा फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन

कलयुगी माँ ने 15 दिन के मासूम बच्चे को बेचा, मिले पैसे से ख़रीदा फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन

N4N DESK : कहते हैं की माँ के आँचल में ममता की छांव होती है। जिसमें हर बच्चा खुद को महफूज महसूस करता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां ने इस रिश्ते को तार तार कर दिया है। यहां एक मां ने अपने 15 दिन के नवजात बच्चे को बेच दिया। साथ ही बच्चे को बेचने से मिले पैसे स फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें खरीद लीं। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की इंदौर के हीरा नगर की रहनेवाली शायना बी ने अपनी पति की मर्जी से अपने बच्चे को देवास की एक दम्पत्ति को बेच दिया। दम्पत्ति ने उसे पांच लाख रूपये में खरीदा है। शायना बी के मुताबिक बच्चे को लेकर उसके पति को शक था। वह गर्भपात कराना चाहती थी। लेकिन अधिक समय गुजर जाने के बाद वह गर्भपात नहीं करा सकी। मज़बूरी में उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उसने उसे बेचने का फैसला कर लिया। उसने दलालों से सम्पर्क किया और देवास के एक दम्पत्ति के हाथों बेच दिया। बच्चे को खरीदने वाली महिला ने बताया की उसने दो बच्चों की कुछ दिन पहले ही मौत हो गयी है।

हालाँकि इस मामले की जानकारी पुलिस को एक सामाजिक कार्यकर्त्ता से मिली। जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इसमें 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ 2 आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


Suggested News