बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनोज तिवारी के लगातार तीसरी बार संसद जाने के रास्ते में आ गए कन्हैया कुमार, चुनाव में आमने-सामने की जंग हुई सुनिश्चित

मनोज तिवारी के लगातार तीसरी बार संसद जाने के रास्ते में आ गए कन्हैया कुमार, चुनाव में आमने-सामने की जंग हुई सुनिश्चित

NEW DELHI : नई दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद व भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के सांसद बनने की राह मुश्किल हो गई है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक और बिहारी को खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने मनोज तिवारी के संसदीय सीट उतर पूर्वी दिल्ली से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व राहुल गांधी के करीबी माने जानेवाले कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में अब उतर पूर्वी दिल्ली सीट पर दो बिहारियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई निश्चित हो गई है। 

इस बार के लोकसभा चुनाव नई दिल्ली के सात लोकसभा सीटों में सिर्फ मनोज तिवारी भाजपा की तरफ से इकलौते चेहरे थे। जो अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए थे। जबकि बाकी छह सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों को मौका दिया है। इसके विपरीत कन्हैया कुमार को कांग्रेस बेगूसराय से मौका देना चाहती थी। लेकिन लालू और तेजस्वी यादव के कारण बेगूसराय सीट माले के हिस्से में चला गया। ऐसे में कन्हैया कुमार के बेगूसराय से चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो गई। कांग्रेस तय नहीं कर पा रही थी कि कन्हैया कुमार को किस सीट से मौका दिया जाए। हालांकि पार्टी में यह चर्चा जरुर थी कि कन्हैया कुमार को नई  दिल्ली के किसी सीट से टिकट दिया जा सकता है।

उदित राज सहित दस उम्मीदवारों की हुई घोषणा

कांग्रेस ने कन्हैया कुमार के साथ दस सीटों के लिए आज अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। जिसमें दिल्ली के तीन सीटों पर कैंडिडेट के नाम जारी किए गए हैं। इनमें चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और नार्थ वेस्ट दिल्ली सुरक्षित सीट से उदित राज को टिकट दिया है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह आहूजा और जालंधर सुरक्षित से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं फतेहगढ़ साहिब सुरक्षित सीट से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से डा. धर्मवीर गांधी को टिकट दिया गया है। जबकि प्रयागराज से उज्ज्वल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया गया है।


Suggested News