पटना में कल कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का होगा आयोजन, भागलपुर से सैकड़ों की संख्या में रवाना हुए जदयू कार्यकर्त्ता
BHAGALPUR : पटना के वेटनरी ग्राउंड में कल यानि 24 जनवरी को जदयू की ओर से कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
आज पटना में होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर से सांसद अजय मंडल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता निजी वाहन से पटना रवाना हुए।
इस मौके पर सांसद अजय मंडल ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता का पटना जाना इस बात को साबित करता है कि आज भी भागलपुर जिला वासियों के दिल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
भागलपुर से रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं में जनता दल यूनाइटेड के मीडिया प्रभारी शिशुपाल भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुउडू साई, जदयू नेता राकेश ओझा, सकलदेव मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट