बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

KHAGARIA NEWS: 15 पंचायतों के लिए मतगणना जारी, पूर्व MLA रणवीर यादव की पत्नी के भाग्य का आज होगा फैसला

KHAGARIA NEWS: 15 पंचायतों के लिए मतगणना जारी, पूर्व MLA रणवीर यादव की पत्नी के भाग्य का आज होगा फैसला

KHAGARIA: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के लिए 24 अक्टूबर को हुए वोटिंग की मतगणना जारी है। इसी को लेकर खगड़िया में भी मतगणना केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। जिले के कृषि बाजार समिति परिसर में बेलदौर प्रखण्ड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 और 12 के कुल 15 पंचायतों के अलग-अलग पदों के लिए काउंटिंग हो रही है। 

अब तक महिनाथनगर और माली पंचायत का चुनावी नतीजे सामने आए हैं। महिनाथनगर पंचायत से मुखिया पद से दिनेश यादव की जीत हुई है। जबकि माली पंचायत से शोभा देवी मुखिया पद के लिए विजयी हुई हैं। इन दोनो पंचायतों के निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी हार गए हैं। अन्य पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। 

इनसब के बीच सबकी निगाहें जिला परिषद क्षेत्र -12 के चुनावी नतीजे पर टिकी हुई है। जहां से खगड़िया के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव की पत्नी कृष्णा देवी यादव और बीजेपी जिलाध्यक्ष की पत्नी चुनाव लड़ी है। अब देखना यह है कि जीत कृष्णा देवी यादव की होती है या बीजेपी जिलाध्यक्ष की पत्नी की? इस पर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है।




Suggested News