बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया पुलिस दो लूटकांड के साथ डकैती कांड का किया खुलासा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस दो लूटकांड के साथ डकैती कांड का किया खुलासा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

KHAGARIA : खगड़िया की बेलदौर थाना पुलिस ने दो लूटकांड और एक डकैती मामले का उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन तीनों कांड में दो बदमाशों को तीन देशी कट्टा और आठ चक्र जिंदा कारतूस और लूटे हुए एक लैपटॉप और बाइक को जब्त किया है। 

गिरफ्तार बदमाशों में एक अंकित कुमार और दूसरा सौरव कुमार है। जिसमें एक के पास दो देशी कट्टा और चार चक्र जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जबकि दूसरे के पास से एक देशी कट्टा और चार चक्र जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

एसपी सागर कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित करके आज जानकारी देते हुए कहा की तीनों कांड बेलदौर थाना इलाके में हुई थी। जिसमें बेलदौर पुलिस को सफलता मिली है। दोनों बदमाशों के निशानदेही पर लूटे हुए लैपटॉप और बाइक बरामद हुआ है। दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ जुटे थे। लेकिन पुलिस इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

Suggested News