बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में खाकी वर्दी शर्मसार : दुष्कर्म की जांच कर रहे दारोगा ने पीड़िता से की सेक्स की डिमांड, खुश नहीं करने पर...

बिहार में खाकी वर्दी शर्मसार : दुष्कर्म की जांच कर रहे दारोगा ने पीड़िता से की सेक्स की डिमांड, खुश नहीं करने पर...

गया. बिहार के एक दारोगा जी ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित महिला से भी सेक्स करने की मांग रख दी। दरअसल में बलात्कार की पीड़ित महिला ने बलात्कारी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी, लेकिन बलात्कार की पीड़ित महिला को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा जी को भी उनको सेक्स की डिमांड पूरा करना पड़ेगा। यह बिहार के पुलिस का घिनौना चेहरा है। यौन पीड़िता से सेक्स डिमांड करने के आरोप में गया के एक दारोगा जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड करने वाला आरोपी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डेल्हा थाना क्षेत्र का है। एक यौन पीड़िता की शिकायत पर थाना ने 141/ 2021 की प्राथमिकी दर्ज की थी। इस कांड में पांच अभियुक्त है। वहीं मामले को लेकर डेल्हा थाना के दारोगा सुधीर कुमार यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड किया था।

मामले में पीड़ित महिला ने सेक्स की मांग करते कई ऑडियो और अश्लील वीडियो कोर्ट में पेश किया है। वीडियो के आधार पर साक्षी मानते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दरोगा केस के अनुसंधानकर्ता थे। उन्होंने धमकी दी थी कि उसकी डिमांड पूरी नहीं करने पर केस में उलट-पुलट कर देगा। उन्होंने एक आरोपी को केस सत्यापित करते हुए केस से बरी भी कर दिया था। पीड़िता ने मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी हरप्रीत कौर ने महिला थाना अध्यक्षा रविरंजना कुमारी को केस जांच का आदेश दिया था। थाना अध्यक्षा रवि रंजना ने आडियो और वीडियो क्लिप के जांच उपरांत सही पाया। इस आधार पर उन्होंने आरोपी दरोगा सुधीर कुमार को बीती रात हिरासत में लेकर न्यायिक कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है।

बिहार के एक दारोगा जी ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित महिला से भी सेक्स करने की मांग रख दी। दरअसल में बलात्कार की पीड़ित महिला ने बलात्कारी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी, लेकिन बलात्कार की पीड़ित महिला को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा जी को भी उनको सेक्स की डिमांड पूरा करना पड़ेगा। यह बिहार के पुलिस का घिनौना चेहरा है। यौन पीड़िता से सेक्स डिमांड करने के आरोप में गया के एक दारोगा जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 



Suggested News