बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से अगवा बच्चा 11 माह बाद महाराष्ट्र से हुआ बरामद, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार से अगवा बच्चा 11 माह बाद महाराष्ट्र से हुआ बरामद, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

VAISHALI : जिले से बच्चा चोर गिरोह ने 4 साल के बच्चे की चोरी कर लिया। इसके बाद उस बच्चे को गिरोह ने कई जगहों पर बेच दिया। 11 माह के बाद उस बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लेकिन आज स्थिति यह है की 4 साल के जिस बच्चे की चोरी हुई थी। वह अब 5 साल का हो चूका है। वहीँ बच्चा हिंदी छोड़कर अब मराठी बोलने लगा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को चोरी करने के बाद उसे सोनपुर में सोनपुर से 56 हजार रूपये में बेच दिया गया। इसके बाद उसे 2 लाख 80 हजार में वैशाली के बेलसर में और उसके बाद उसे 5 लाख रूपये में महाराष्ट्र ले जाकर बेच दिया गया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें खरीदार से लेकर बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के लोग भी शामिल है। इन लोगों को वैशाली, सोनपुर और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। वहीँ मां की गोद में 11 माह आने के बाद बच्चा ख़ुशी से झूम उठा।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News