बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान आंदोलन : दिल्ली से जुड़ने वाले सभी सड़कों का होगा घेराव, देश के सभी टोल प्लाजा आज कराएंगे फ्री

किसान आंदोलन : दिल्ली से जुड़ने वाले सभी सड़कों का होगा घेराव, देश के सभी टोल प्लाजा आज कराएंगे फ्री

डेस्क... भारत सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद अब किसान आर-पार के मूड में हैं। नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन का आज 18वां दिन है। किसानों ने आज दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कों को जाम करने का फैसला किया है। किसानों ने छठे दौर की वार्ता बेनतीजा होने के बाद कहा था कि 12 और 14 दिसंबर को वो कुछ बड़ा करेंगे।

आज टोल प्लाजाओं को फ्री कराएंगे किसान
किसान 12 दिसंबर यानी आज दिल्ली- जयपुर हाइवे को बंद करेंगे। किसानों ने आज दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे को भी बंद करने का ऐलान किया। इसके अलावा किसान देश के सभी टोल प्लाजा को आज फ्री भी कराएंगे।


दिल्ली और आसपास के जिलों में पुलिस बल तैनात
किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के आसपास आज भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की हालत में वो आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई करेंगे। गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी नेशनल हाइवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। साथ ही प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। 

Suggested News