बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किशनगंज : सात जन्मों तक साथ देने वाले पति ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर चौंक जाएंगे आप.....

किशनगंज : सात जन्मों तक साथ देने वाले पति ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर चौंक जाएंगे आप.....

डेस्क...  जिंदगी भर साथ देने की कसमे खाना वाला एक ऐसा पति जो अपनी इच्छा पूर्ति के लिए रेड लाइट एरिया में बेचने चला गया है। ये सनसनखेज मामला किशनगंज में सामने आया है, जहां एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे को बेचने के लिए खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंच गया। युवक छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता की पांच साल पहले ही शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। मामला खुला तो पति फरार हो गया। 

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र के युवक से हुई थी। उन दोनों के एक बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका पति हर रोज शराब पीता था। महिला जो कुछ भी कमा कर लाती थी वह उसे दारू पर खर्च कर देता था। इसके बाद महिला ने शराब के लिए रुपए देने बंद कर दिए। इसी बात से युवक गुस्से में था।

इस बीच शनिवार की शाम युवक ने पत्नी को रोजगार के लिए दिल्ली जाने की बात कही। तीनों घर से शाम को निकले, लेकिन खगड़ा रेड लाइट एरिया के पास पास पहुंचते ही युवक ने दोनों को एक चाय की दुकान पर बैठा दिया और वह दोनों को बेचने की जुगात में लग गया। महिला अपने बच्चे के साथ पति का इंतजार कर रही थी, लेकिन इसी बीच उसे रेड लाइट एरिया के बारे में पता चला। इसके बाद वह रोने लगी। महिला को रोता देख आसपास के लोग वहां जुट गए। इस बीच युवक वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी एसपी कुमार आशीष को मामले की सूचना दी। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने पीडि़ता को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित युवक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।  

Suggested News