किसानों के समर्थन में पटना की सड़क पर उतरे रालोसपा कार्यकर्ता, कहा- हर हाल में कृषि बिल को लेना होगा वापस
 
                    पटना... आज किसानों ने विरोध में भारत बंद कर दिया। किसानों को लगभग सभी विपक्षी दलों से भारत बंद का समर्थन मिल चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार काफी सजग है। प्रदर्शनकारी किसानों का भारत बंद का समर्थन सुबह से ही करते नजर आए। सूबे के प्रत्येक जिलों में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया।
किसानों के बंद को कांग्रेस सहित सभी बड़ी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। इधर, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन आज 13वें दिन भी जारी है।
इस बीच, किसानों के समर्थन में रालोसपा ने भी पटना के मुख्य चौराहों पर प्रदर्शन किया। रालोसपा प्रवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि केंद्र की नीतियां किसानों के हित में नहीं है और हर हाल में इस कानून का वापस लेना होगा। इस दौरान सभी दुकानें और कारोबार बंद रहे।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    