बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोसी का कहर, ताश के पत्तो की तरह भरभरा कर गिर गया पक्का मकान, भीषण कटाव से सहमे हैं लोग

कोसी का कहर, ताश के पत्तो की तरह भरभरा कर गिर गया पक्का मकान, भीषण कटाव से सहमे हैं लोग

भागलपुर के नवगछिया अनुमण्डल अंतर्गत खरीक प्रखंड के सिहकुंड गांव में कोसी नदी भीषण कहर बरपा रही है। एक दर्जन से अधिक मकान कोसी नदी में समा गया। देखते ही देखते पक्का मकान कोसी में समा जा रहा है।

 कोसी के कहर का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पक्का मकान ताश के पत्तो की तरह भरभरा कर कोसी नदी में समा गया। तस्वीर भयावह है लोग डरे सहमे हुए हैं। बीते 20 दिनों से भीषण कटाव हो रहा है। कोसी की धारा रूह कंपाने वाली है। 

अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते पिछले एक सप्ताह में 8 लोगों के घर नदी में समा गए। वहीं 15 लोगों के घर कोसी नदी के मुहाने पर हैं, जो कभी भी कटाव की भेंट चढ़ सकते हैं। 

कटाव की रफ्तार को देखते हुए नदी किनारे बसे लोग अपने खून-पसीने की कमाई से बनाए गए घर को खुद तोड़ सामान के साथ पलायन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर चले गए।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप

Suggested News