बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कंधे पर कुदाल लेकर डाकबंगला चौराहे पर बैठ गए कांग्रेसी नेता, कहा- किसानों का हर कदम पर हाथ का साथ

कंधे पर कुदाल लेकर डाकबंगला चौराहे पर बैठ गए कांग्रेसी नेता, कहा- किसानों का हर कदम पर हाथ का साथ

PATNA: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आज किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के समर्थन में पटना के प्रमुख चौराहों को जाम किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में बोरिंग रोड में सुबह से कांग्रेसजन ने जाम लगाया। उसके बाद इनकम टैक्स चौराहे पर जाम लगाकर किसानों के समर्थन में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने किसान विरोधी बिल वापसी को लेकर नारेबाजी की। 

अंत में डाकबंगला चौराहे को पूरी तरीके से जाम कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हित में सदैव काम किया है और किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आज कांग्रेसजन सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार कांग्रेस किसान विरोधी कानून को वापस लेने की किसानों की मांग का समर्थन करती है। केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के लिए किसान और युवा विरोधी कानूनों को रोजाना लागू कराने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जब कानून किसानों के हित में कहकर लाया गया और किसान ही आंदोलन कर उस कानून को काला कानून कह रहे हैं तो मोदी सरकार को इसे वापस लेने में दिक्कत क्या है ये समझ से परे है। 

कांग्रेस द्वारा भारत बंद के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के अलावे अवधेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिमा दास, प्रवक्ता राजेश राठौड़, लाल बाबु लाल, पूनम पासवान, बंटी चौधरी, नागेंद्र पासवान विकल, प्रवीण कुशवाहा, अम्बुज किशोरे झा, आनंद माधव, मिन्नत रहमानी, गुंजन पटेल, शशि रंजन, अनोखा देवी, कुमारी अनीता, अजय यादव, मृणाल अनामय, सिद्धार्थ क्षत्रिय, वेंकटेश रामन, अमित कुमार, मुकुल यादव, राजीव सिन्हा, बिट्टू यादव, प्रदुमन यादव आदि सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन ने भारत बंद में अपनी सहभागिता दिखाई।



Suggested News