बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के अंगरक्षक शादी में गए थे गांव, चोरो ने लाखों के सामान पर फेरा हाथ

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के अंगरक्षक शादी में गए थे गांव, चोरो ने लाखों के सामान पर फेरा हाथ

डेस्क... बिहार में सुशासन का राग अलापने वाले नीतीश के मंत्री के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। मंत्री की सुरक्षा में रहने वाले लोग भी अपराधियों और चोरों के निशाने पर हैं। ताजा मामला सूबे के कृषि मंत्री के अंगरक्षक के घर जहां बीती रात को चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है। 


बता दें कि कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के अंगरक्षक कन्हैया सिंह के घर लाखो की चोरी हो गई। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र राजवंशी नगर के फ्लैट संख्या 282 /400 में करीब 8 सालों से रहते है। बीती रात को वे शादी में गांव गए थे। जब वो शादी से घर लौटे तो पता चला कि चोरों ने लाखों की चोरी पर हाथ साफ कर दिया है।

Suggested News