बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, इतने विधायकों का मिला समर्थन

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, इतने विधायकों का मिला समर्थन

PATNA : हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ. नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह मंगलवार शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे. वह खट्टर की जगह पद संभालेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी है। नायब सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। हाल ही में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। सैनी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। 

यह है प्रदेश में सीटों का गणित

पार्टी सात निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ नई सरकार बना सकती है। वर्तमान में भाजपा के 41 विधायक, कांग्रेस के 30 और जेजेपी के 10 विधायक हैं। सात निर्दलीय हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) का एक-एक विधायक है।

सरकार पर संकट नहीं

हरियाणा में अगर जजपा गठबंधन तोड़ देती है तो भी भाजपा सरकार पर संकट नहीं है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। 41 भाजपा के पास है। 7 निर्दलीय और एक हलोपा के विधायक का समर्थन मिल चुका है। यहां बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। भाजपा के पास 49 विधायकों का समर्थन है।

इन निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

धर्मपाल गोंदर निर्दलीय

रणधीर गोलन

गोपाल कांडा हलोपा

राकेश दौलताबाद

सोमवीर सांगवान

रणजीत चौटाला

नयन पाल रावत


Suggested News