पटना के लहसुना ओपी को मिला थाना का दर्जा, सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने किया उद्घाटन, कहा- लोगों की दूर होगी परेशानी
PATNA : गृह विभाग के आदेश पर मसौढ़ी प्रखंड के लहसुना ओपी को थाना का दर्जा दिया गया है। थाना का दर्जा मिलने पर सोमवार को सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने उद्घाटन किया। ओपी को थाना का दर्जा मिलने पर स्थानीय लोग काफी खुश हैं। मौके पर एसडीपीओ उदय शंकर समेत लहसुन्ना थाना प्रभारी शंभू कुमार मसौढ़ी थाना के प्रभारी विजय कुमार यदुवेंदु समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
थाना का दर्जा मिलने के बाद यहाँ पुलिस बलों की संख्या के साथ ही बेहतर सुविधा भी बहाल हो जाएगी। अब प्राथमिक दर्ज करने के लिए दूसरे थाने के अधिकारी पर आश्रित नहीं रहना होगा। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पूर्वी पटना भारत सोनी ने कहा कि हमारा शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि हम जनता के बीच नजदीक से रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें।
कहा की नजदीक में थाना होने की वजह से लोग अपनी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करवा सकेंगे। साथ ही गांव में थाना होने की वजह से पुलिस और जनता के बीच एक नजदीकी रिश्ता भी कायम हो सकेगा। थाना खुलने की वजह से यहां आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा की इस इलाके का मसौढ़ी थाना यहां से 15 -16 किलोमीटर दूरी पर है। जिसकी वजह से लोगों को अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। वहीं नजदीक में थाना होने की वजह से लोग अपनी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करवा सकेंगे,जिससे अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लग सकेगा।
पटना से सुजीत की रिपोर्ट