बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय के बूथ संख्या 115 पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा को देख भड़के लोग, वोट का किया बहिष्कार

लखीसराय के बूथ संख्या 115 पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा को देख भड़के लोग, वोट का किया बहिष्कार

लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में प्रदेश के आठ मंत्रियों की साख दाव पर लगी है, लेकिन कई जगहों से ऐसी सूचना आ रही है कि उनकी ओर से क्षेत्र में काम नहीं किए जाने पर मतदाता वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसी ही एक सूचना लखीसराय के बूथ नंबर 115 पर हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। 

मतदान केंद्र के बाहर मंत्री विजय सिन्हा को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगो ने किया वोट का बहिष्कार किया। लोगों ने कहा कि खेल के ग्राउंड पर म्यूजियम बनाने को लेकर वोट का विरोध कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा से कहा कि आप पांच साल में यहां एक बार भी नहीं आए, लेकिन अब चुनाव हैं तो यहां लोगों से आप मिल रहे हैं। 

वहीं, मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग जंगलराज को वापस लाना चाहते हैं। मैं लोगो से अपील कर रहा हूं कि वो गलत लोगो के झांसे में न आएं। विकास का काम एनडीए सरकार ही करेगी।



Suggested News