बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में गिरा मिला लखटकिया 'कलम' किस विधायक का था? अध्यक्ष के चैंबर से ले गये सही-सलामत

बिहार विधानसभा में गिरा मिला लखटकिया 'कलम' किस विधायक का था? अध्यक्ष के चैंबर से ले गये सही-सलामत

PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक महंगी कलम मिली थी। 8 दिन पहले विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने खुद सदन में इसकी जानकारी दी थी । उन्होंने सदन में जनाकारी दी थी कि उनके कार्यालय में मोंट ब्लैंक कंपनी की एक कलम रखी है। यह किसी सदस्य की है जो गिर गई थी।विस की सफाई के दौरान एक कर्मचारी को यह कलम मिली है। यह कलम जिनकी भी हो, आकर मेरे कार्यालय से ले जायेंगे।

विस अध्यक्ष ने सदन में दी थी जानकारी

सभापति की इस घोषणा के बाद सदन में कुछ देर के लिए खुसर-फुसर शुरू हो गई थी। तत्काल किसी भी सदस्य ने कलम पर दावा नहीं जताया। किसी ने भी कलम का मालिक होने की हामी नहीं भरी।लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद महंगे पेन के दावेदार सामने आ गए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर अपना पेन ले लिया है। 

पुरस्कार में मिला था पेन

मोंट ब्लैंक नाम की कंपनी की महंगी कलम  इंटरनेशनल शूटर सह जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह की थी। बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह की कलम विधानसभा में गिर गई थी।विस अध्यक्ष की सूचना पर उन्होंने उनके चैंबर में जाकर कलम ले ली है। विधायक श्रेयसी ने बताया कि यह पेन उन्हें पुरस्कार में मिला था।

 काफी महंगा ब्रांड है मोंट ब्लैंक

मोंट ब्लैंक इंटरनेशनल ब्रांड है। जर्मनी के हैम्बर्ग में बनी इन कलमों की कीमत भारत में 30 हजार से लेकर लाखों में है। भारत में PM नरेंद्र मोदी इन इसी ब्रांड की कलम का इस्तेमाल करते हैं। भारत में यह कलम इम्पोर्ट कर मंगाई जा सकती है। बिहार में यह कलम मिलना खुद में एक आश्चर्य है।



Suggested News