सत्यपाल मलिक को सीबीआई का नोटिस मिलने पर मोदी सरकार पर बरसे ललन सिंह, बताया - यह कायरों वाला काम

PATNA : पुलवामा हमले को लेकर किए गए रहस्योघाटन चर्चा में आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक इन दिन देश भर में चर्चा में है। जिस तरह उन्होंने पुलवामा हमले के लगभग चार साल बाद कई छुपी हुई जानकारी साझा की है, उससे केंद्र की मोदी सरकार की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अब सत्यपाल मल्लिक को दो पुराने मामले में सीबीआई ने पूछताछ से लिए नोटिस जारी किया है। वहीं सत्यपाल मल्लिक को मिले नोटिस को लेकर उनके समर्थन में कई बड़े राजनेता भी सामने आ गए हैं। जिनमें एक नाम जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का भी है। नोटिस भेजनेवाली केंद्र सरकार को उन्होंने कायर करार दिया है।
मुंगेर सांसद ने सत्यपाल मलिक का समर्थन किया है। अपने ट्विटर पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'मलिक साहब आप लड़ते रहें हैं, जो कायर हैं वे अपने विरोधियों पर सत्ता का इस्तेमाल करते हैं। उनको पता नही है कि देश की जनता सब देख रही है। आपने जिस दिन रहस्योद्घाटन किया उसी दिन से ऐसी संभावना थी। सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है ।।'
केजरीवाल ने कहा पूरा देश आपके साथ है
कुछ दिन पहले ही सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सत्यपाल मल्लिक का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है कि पूरा देश आपके साथ है। ख़ौफ़ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, CBI के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया। वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, ग़द्दार है। वो आपका मुक़ाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर। Proud of u https://twitter.com/satyapalmalik_/status/1649417728518660098