बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट कटने के बाद ललन सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा

आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट कटने के बाद ललन सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना. जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को टिकट नहीं मिलने से जदयू में दरार आ गयी है। बताया जा रहा है कि इससे जदयू के एक गुट नाराज है। खासकर आरसीपी सिंह के समर्थक गुस्से में हैं। इस बीच जानकारी मिल रही है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ललन सिंह की गाड़ी के आगे-पीछे स्कॉट की गाड़ी नजर आयी है।

जेडीयू प्रदेश कार्यालय पर उपद्रव की आशंका

वहीं ये भी जानकारी मिल रही है कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय पर आने वाले दिनों में असमाजिक तत्व हंगामा या उपद्रव कर सकते हैं। इसकी पूरी प्लानिंग तैयार हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विरोधी गुट इसकी पूरी तैयारी कर रहा है। यह गुट अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचकर हंगामा मचा सकता है। इसके निशाने पर प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शायद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है!

ललन और आरसीपी में टकराव

ललन सिंह और आरसीपी सिंह, दोनों ही नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं। लेकिन हाल के दिनों में सीएम नीतीश की भी आरसीपी सिंह से दूरियां दिखी हैं। आरसीपी सिंह जदयू से दो बार राज्यसभा का सांसद रहे चुके हैं। वे ललन सिंह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। पिछले साल यानी 2021 में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया गया और उनकी जगह लालन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। उसी दौरान से दोनों में तल्खियां बढ़ने लगी थी और जो कुछ बचा था, वह यूपी विधानसभा का चुनाव ने खत्म कर दिया।

दरअसल आरसीपी सिंह को जदयू ने यूपी विधनासभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी चाहती थी कि यूपी में भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन हो जाए और इसके लिए आरसीपी सिंह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बात करे। लेकिन इस चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन नहीं हो सका। इसके बाद आरसीपी सिंह से जदयू के बड़े नेता नाराज होने लगे। यह नाराजगी राज्यसभा चुनाव के दौरान व्यापक रूप में उभकर सामने आयी। पार्टी के बड़े नेता ने यह तैय कर लिया था कि इस बार आरसीपी सिंह को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा, और हुआ भी यही। जदयू ने अंत तक आरसीपी सिंह को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उनके टिकट कटने में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का महत्वपूर्ण रोल था।

Suggested News