बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के बयान से एनडीए में हड़कंप, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर कहा-कल किसने देखा है, नहीं भूले हैं 2020 के चुनाव की हार

ललन सिंह के बयान से एनडीए में हड़कंप, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर कहा-कल किसने देखा है, नहीं भूले हैं 2020 के चुनाव की हार

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की  हम बीजेपी की बात को नकार नहीं रहे है। लेकिन कल क्या होगा यह किसने देखा है। उन्होंने कहा की अभी हम तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय में जेडीयू फिर बिहार के नंबर एक पार्टी बनेगी। 


एक निजी चैनल से बातचीत में ललन सिंह ने कहा की 2020 का चुनाव जदयू किन परिस्थितियों में हारी है। यह सब लोग जानते हैं। लेकिन आज भी नीतीश कुमार से बड़ा नेता बिहार में कोई नहीं है। ललन सिंह ने यह भी कहा की राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही बिहार की राजनीति घूमेगी। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान को लेकर ललन सिंह ने कहा की यह दोनों पार्टियों के बीच का मामला है। दूसरे के विवाद में हम क्यों पड़े। उन्होंने कहा की साथ चुनाव लड़ने का सवाल हाइपोथेटिकल है।

ललन सिंह ने कहा की चुनाव को लेकर अभी हम तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड 2005 और 2010 की तरह नंबर एक पार्टी बनेगी। पार्टी फिर से बिहार में मजबूत स्थिति में होगी।

Suggested News