भ्रष्टाचारियों को पीड़ित बता कर उनका राजनीतिक बचाव कर रहा लालू परिवार, RJD MLA के आवास पर हुए छापेमारी पर बोले सुशील मोदी

भ्रष्टाचारियों को पीड़ित बता कर उनका राजनीतिक बचाव  कर रहा ल

PATNA :  पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद हमेशा ऐसे लोगों से घिरे रहे, जिनके लिए अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी सामान्य व्यवहार है। राजद के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि विधायक शम्भू नाथ यादव, सुभाष यादव,  अरुण यादव,  राजबल्लभ यादव ( पूर्व विधायक) जैसे लोगों को लालू प्रसाद संरक्षण देते रहे। जब इनके खिलाफ कार्रवाई हुई, ईडी के छापे पड़े, तब  विक्टिम कार्ड खेला जाने लगा।  लालू परिवार भ्रष्टाचारियों को पीड़ित बता कर उनका राजनीतिक बचाव  कर रहा है।  

श्री मोदी  ने कहा कि बालू-शराब माफिया के लोग राजद की पोलिटिकल फंडिंग करते रहे और लालू परिवार के कालेधन को सफेद करने में भी पीछे नहीं रहे। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने कहा जिस सुभाष यादव की कंपनी पर ईडी  का छापा पड़ा, उसने राबड़ी देवी के तीन फ्लैट एक ही दिन खरीदे थे। क्या इस पर जांच एजेंसियों को पूछताछ नहीं करनी चाहिए? राजद की राजनीति हर तरह के अपराध को संरक्षण देती है।