बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद पर सुशील मोदी की ओर से किए गए ट्वीट को ट्वीटर ने हटाया, विधायकों को प्रलोभन देने का लगाया था आरोप

लालू प्रसाद पर सुशील मोदी की ओर से किए गए ट्वीट को ट्वीटर ने हटाया, विधायकों को प्रलोभन देने का लगाया था आरोप

पटना...  बीते दिनों लालू प्रसाद यादव से संबंधित किए गए सुशील मोदी ट्वीट को ट्वीटर ने डिलिट कर दिया है। इस ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर रांची के जेल से अपने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर विधायकों को फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही मोदी ने ट्वीटर पर एक नंबर सार्वजनिक भी किया था।

भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मोबाइल नंबर शेयर करते हुए रांची की जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं।  

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस आरोप के अगले दिन एक एक बातचीत का ऑडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव ने जेल से भागलपुर जिले के पीरपैंती सीट से भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन किया और उन्हें मंत्री पद का लालच दिया। सुशील मोदी की ओर से जो ऑडियो जारी किया गया है, उसमें लालू प्रसाद यादव की आवाज सुनाई दे रही है।  हालांकि, आवाज लालू प्रसाद यादव की है या नहीं, यह ऑडियो सही है या नहीं, इसकी पुष्टि  न्यूज4नेशन नहीं करता है। 


Suggested News