बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर लिखा जाएगा लालू प्रसाद का नाम, आज करेंगे नॉमिनेशन

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर लिखा जाएगा लालू प्रसाद का नाम, आज करेंगे नॉमिनेशन

PATNA : RJD के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जगदानंद सिंह की नियुक्ति के बाद  अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना है। वहीं पार्टी में लालू प्रसाद ही 12वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, यह भी तय हो गया है। आज लालू प्रसाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले हैं और ऐसी संभावना न के बराबर है कि लालू प्रसाद को पार्टी में कोई और चुनौती देने के लिए सामने आएगा। 

10 अक्टूबर को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र मिलेगा। बुधवार से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

25 साल पुरानी पार्टी

5 जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना और सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया गया।

हालांकि 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 


Suggested News