बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-तेजस्वी को पहले से पता था नीतीश के पलटी मारने का अंदेशा, इन पर भरोसा नहीं करना, खरगे ने कहा - किया था पहले से सावधान

लालू-तेजस्वी को पहले से पता था नीतीश के पलटी मारने का अंदेशा, इन पर भरोसा नहीं करना, खरगे ने कहा - किया था पहले से सावधान

DESK : बिहार में इंडी गठबंधन की सरकार का अंत हो चुका है और नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन के द्वारा उन पर हमला तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश में कई आया राम, गया राम हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि नीतीश पलटी मारने वाले हैं।

तो इसलिए नहीं बनाया गया नीतीश को संयोजक

खड़गे ने कहा कि हमने जब लालू यादव और तेजस्वी जी से बात की तो उन लोगों ने कहा था कि हमें लगता है कि वह हमारे हाथ से चले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार अलग भी हो जाएंगे तब भी हम मिलकर लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम गठबंधन की खातिर चुप थे। हम चाहते थे कि अपनी तरफ से कुछ भी न बोला जाए ताकि कोई गलत संदेश न जाए। 

वहीं खड़गे के इन आरोपों पर जदयू की तरफ से भी पलटवार किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस पर इंडी गठबंधन को हड़पने के लिए लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक कॉकस बना रखा है और उसी की साजिश के जरिए खरगे को अलायंस का अध्यक्ष बनाया गया था। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर सीटों का बंटवारा लटका कर रखा था। जेडीयू नेता ने कहा कि कांग्रेस की खराब मंशा की वजह से ही किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा नहीं हो सका है।

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला था और कहा था कि वहां कुछ नहीं हो रहा था। इससे वह तकलीफ में थे क्योंकि उनकी पहल पर ही इंडिया गठबंधन बना था। नीतीश ने इंडिया अलायंस पर कहा कि लोगों में बहुत दुख और आशंका थी,उधर कुछ काम नहीं हो रहा था, इसलिए इस्तीफा दे दिया।


Suggested News