लालू यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली, भागलपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर सिंह ने राजद सुप्रीमो पर साधा जोरदार निशाना

लालू यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली, भागलपुर

BHAGALPUR: जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे देश की राजनीति में भूचाल आ रहा है। पक्ष विपक्ष के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के ऊपर तीखे बयान बाजी कर रहे हैं। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति मजबूत करने पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद आज भागलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर इकाई के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की।

साथ ही पार्टी की मजबूती कैसे बने और एनडीए बिहार में 40 में 40 सीट लाएं। इसी बाबत आज भागलपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव को जमकर घेरा और उनकी कई कमियां मिनटों में गिना दी। तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है, क्योंकि जिस प्रकार से उन्होंने कई भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है सत्ता उनसे दूर होती चली गई है।

इस बार वह महागठबंधन की सरकार बनाने में सफल तो हो गए थे लेकिन नीतीश कुमार समय से चेत गए और हमेशा के लिए उन्होंने एनडीए के लिए अपना रिश्ता जोड़ा लिया। वहीं उन्होंने कहा कि लालू यादव के टिप्पणियों से भारतीय जनता पार्टी और इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भारतवर्ष ही एक परिवार है। 

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर उन्होंने बरसते हुए कहा कि लालू यादव एक परिवारवाद के पोषक हैं, वह जो आरक्षण की बात करते हैं। उनका आरक्षण उनकी पत्नी पुत्र और बेटी तक सीमित है। अगर अपने पूरे परिवार से बाहर के लोगों को शीर्ष नेतृत्व दें तो समझ में आएगा कि वह देश के हित के लिए सोचते हैं।

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट