बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में देर रात बालू माफियाओं ने गोलीबारी कर फैलायी दहशत, तीन गाड़ियों को भी तोड़ा

नवादा में देर रात बालू माफियाओं ने गोलीबारी कर फैलायी दहशत, तीन गाड़ियों को भी तोड़ा

नवादा. नगर के मोती बीघा में देर रात को बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। तीन गाड़ियों को तोड़फोड़ रोड़ेबाजी व जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों ने पुलिस की भनक लगते ही हो गए फरार। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि हमलावर बालू माफिया है।

बताया जाता है कि सुरेंद्र यादव, शिव यादव, राम लखन यादव, राजेश यादव यादव के घर पर जमकर रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। घर के बाहर लगी गाड़ियों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सुरेंद्र यादव ने बताया कि लोहनी बीघा के बालू माफियाओं के द्वारा मोतीबीघा पर हमला किया गया है। इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है। देखते ही देखते सभी लोग अपने अपने घर की दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तो सभी बदमाशों घटनास्थल से फरार हो गए थे।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोली चलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना के पीछे कुछ दिनों पूर्व सर्कस मेले देखने के विवाद को बताया जा रहा है। लोहानी बीघा के कुछ बच्चों ने मोती बीघा के बच्चों को पीट दिया था। इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों पर कड़ी निगरानी रख रही है। लोहानी बीघा और मोती बीघा गांव के पास पुलिस कैंप कर रही है। हाईवे पेट्रोलिंग को भी निगरानी का निर्देश दिया गया है। वहीं मोती बीघा के ग्रामीणों ने कहा कि गोली चलाने वाले बालू माफिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोती बीघा में 15 दिन पहले सर्कस मेला लगा था। जिसे देखने को लेकर लोहानी बीघा और मोती बीघा के लोगों के बीच झड़प हुई थी। इसी को लेकर फिर से लड़ाई हुई है।


Suggested News