बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : तेज आंधी व बारिश का दबाव नहीं झेल सका गंगा नदी पर बन रहा महासेतु, तीन पीलर बनने से पहले धराशायी, मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : तेज आंधी व बारिश का दबाव नहीं झेल सका गंगा नदी पर बन रहा महासेतु, तीन पीलर बनने से पहले धराशायी, मचा हड़कंप

पुल का स्ट्रक्चर गिरने पर विधायक, सीओ, बीडीओ, प्रभार थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे

BHAGALPUR : भागलपुर सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण कार्य में देर रात तेज आंधी बारिश होने पर पुल का स्ट्रक्चर गिर गया। बताया गया कि निर्माणाधीन पुल के  सुल्तानगंज की तरफ से पाया नं 4,5,6 के उपर स्ट्रक्चर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हालांकि गनिमत यह रही कि इस दौरान पुल के आसपास कोई नहीं था। जिसके किसी की जान नहीं गई। घटना  कि जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल,सीओ शंभुशरण राय,विडियों मनोज कुमार मुर्मु, अगुवानी पुल निर्माण कार्य मे देररात तैज आंधी व बारिश से गिरने पर स्थल निरक्षण करते हुए अगुवानी पुल कि गुणवत्ता की जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह हादसा हुआ है, वह साफ बताता है कि इसके निर्माण में किस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है। इन नेताओं ने साफ कहा कि हादसे में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

वहीं  विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मिडिया को बताया कि  अगुवानी पुल निर्माण कार्य मे गुणवत्ता पुर्ण कार्य नहीं होने पर पुल का स्ट्रक्चर गिर गया है। पहले भी अगुवानी पुल का निरक्षण किये थे।जो बालु मे मिट्टी योग से पुल का निर्माण कराया जा रहा था।पुल निर्माण कार्य करा रहे अधिकारियों को बालु से मिट्टी हटा कर गुणवत्ता पुर्ण कार्य कराने कि बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि बड़ी कोशिशों के बाद इस पुल  का निर्माण शुरू हुआ है। सुल्तानगंज में बन रहा यह महासेतु बिहार के मुख्यमंत्री का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब जब तक पूरे पुल की गुणवत्ता की जांच नहीं होगी, इसका आगे निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पुल निर्माण कार्य करा रहे अधिकारियों द्वारा पर बालु मे मिट्टी योग कराने पर पुल का स्ट्रक्चर गिर गया।इसके लिए उच्च अधिकारियों से जांच कराने की बात कही गई हैं। इसके लिए सुचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जिला पदाधिकारी को दे दी गई हैं। 

सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने भी कहा कि अगुवानी पुल का इस्टेचर गिरने पर बांका सांसद गिरधारी यादव को सुचना दे दी गई हैं।उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि पुल कि जांच कि जाएगी ।जबतक गुणवत्ता पुर्ण पुल नहीं होगा तबतक पुल निर्माण कार्य बाधित रहेंगे। इसकी जांच अधिकारियों से  कराये जाएगे। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता नवीन कुमार बन्नी विकास कुमार कर्ण, रूबी देवी, मोहम्मद नाहेद, सन्नी चौधरी सहित तमाम एनडीए कार्यकर्ता मौजुद थे।।  

अगुवानी पुल का इस्टेचर  गिरने से करोडों रुपये का नुकसान हुआ है। सुल्तानगंज अगवानी पुल 1610 करोड़ की लागत से बन रहा है।

Suggested News