बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव के आरएसएस पर बैन की मांग को लेकर भड़के विजय सिन्हा, कहा भ्रष्टाचारी कभी समाज का हितैषी नहीं हो सकता

लालू यादव के आरएसएस पर बैन की मांग को लेकर भड़के विजय सिन्हा, कहा भ्रष्टाचारी कभी समाज का हितैषी नहीं हो सकता

CHAPRA : आरएसएस को प्रतिबंधित करने वाले लालू यादव के बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा की कुछ जयचंदों के कारण देश हजारों वर्षों तक गुलाम रहा। 


लालू यादव को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने कहा की परिवारवाद के पोषक और समाजवाद के चोला ओढ़कर स्वार्थवाद और खुल कर भ्रष्टाचार करने के लिए राजनीति में है। लालू यादव के आरएसएस पर बैन करने की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नसीहत देते हुए कहा की राष्ट्र के सफलता के लिए आर एस एस राष्ट्रीय संगठन है। 

उन्होंने कहा की संगठन ने राज्य के हित में अटल बिहारी वाजपेयी और मुरली मनोहर जोशी जैसे लोगों को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप जिस संस्था से आए हैं। वह हजारों करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में है। एक भ्रष्टाचारी कभी समाज का हितैषी नहीं हो सकता। वह खुद बेल पर हैं।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News