बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में बवाल के बाद मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, एसपी से की थाना प्रभारी को हटाये जाने की मांग

सुपौल में बवाल के बाद मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, एसपी से की थाना प्रभारी को हटाये जाने की मांग

PATNA : नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सुपौल जिला के वीरपुर में मृतकों के परिवार से आज मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार के लोग इसे हत्या की घटना बता रहे हैं और जाॅंच की माॅंग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा परिजनों की माॅंग को अनसूना कर उनकी पिटाई की जा रही हैं और उन्हें हाजत में बंद किया जा रहा है। सिन्हा ने पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना की बात कहे जाने पर सवाल उठाते हुये कहा है कि यदि किसी वाहन से उन्हें धक्का दिया गया है तो उक्त वाहन की  खोज क्यों नहीं की गई?


सिन्हा ने कहा कि जब यह घटना हुई तो पुलिस पेट्रोलिंग दल कहाॅं था? नेपाल की सीमा यहाॅं से मात्र 1-2 कि0मी0 दूर है और लोगों ने बताया कि पुलिस महकमा शराब तस्करों से मिलकर अवैध उगाही मे व्यस्त रहता है। सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों की भावना का सम्मान करना चाहियें और यथा शीघ्र मामलें की उच्चस्तरीय जाॅंच करानी चाहिये।

सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोग यहाॅं के थानेदार से त्रस्त है और उनका कहना है कि जबतक यह भ्रष्ट थानेदार रहेगा, इन्हें न्याय नहीं मिलेगा। सिन्हा ने सुपौल के पुलिस अधीक्षक से माॅंग की है कि स्थानीय थानेदार को निलंबित करते हुये उन्हें अबिलंब हटाया जाय।

वहीँ नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है और पुलिस प्रशासन द्वारा अच्छे पदाधिकारियों की उपेक्षा कर भ्रष्ट पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होने से अपराध नियंत्रण करना संभव नहीं है।

Suggested News