बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा भ्रष्टाचारयुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ हो रहे एकजुट

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा भ्रष्टाचारयुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ हो रहे एकजुट

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आज 9 विपक्षी दलों के संवैधानिक संस्थाओं की कार्रवाई रोकने के पत्र पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भ्रष्टाचारमुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं  तो विपक्षी दल भ्रष्टाचारयुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान प्रकट करता है। 


पटना में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्था द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में जो कारवाई की जा रही है, उसके विरोध में विपक्षी पार्टियों के नौ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री को संयुक्त पत्र लिखा गया है। इस पत्र में जिन नेताओं के हस्ताक्षर हैं उनके विरुद्ध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार के मामले में जांच चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब भ्रष्टाचारमुक्त देश बनाने का संकल्प लिया तभी से ये नेता आपस में गठबंधन करने लगे। 

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करना और उनका मनोबल तोड़ कर देश में वातावरण बनाना राष्ट्रहित में कतई नहीं है। आज समाज को भ्रष्टाचारमुक्त करना , भ्रष्टाचारियों को पोल खोलने की जरूरत है। सिन्हा ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री 33 वर्ष की उम्र में 52 संपत्ति के मालिक बन गए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 43 भूखंड और 30 फ्लैट को मालकिन हैं, तेज प्रताप यादव 28 भूखंड के मालिक हैं, क्या यह सब सच नहीं है। 

भाजपा नेता ने कहा कि इन लोगो को अदालत में जवाब देना चाहिए। माहौल खराब करने और इन संस्थाओं को लेकर वातावरण बनाना सही नहीं। भाजपा सरकार के पहले भी ये संस्थाएं थी। लालू प्रसाद पर भ्रष्टाचार के मामले कांग्रेस के शासनकाल में दर्ज हुए और जेल भी गए, आज राजद उसी कांग्रेस की गोद में बैठी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इन संस्थाओं के प्रति उनकी विकृत मानसिकता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों पर कारवाई करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कर्तव्य की जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित को लेकर काम कर रही है, इसके साथ जो भी जुड़ना चाहेंगे जुड़ेंगे।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News