बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम के जापान दौरे पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कसा तंज, कहा बिहार को बदहाल कर मौज-मस्ती के लिए गए तेजस्वी

डिप्टी सीएम के जापान दौरे पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कसा तंज, कहा बिहार को बदहाल कर मौज-मस्ती के लिए गए तेजस्वी

PATNA : बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के हाल ही में जापान दौरा पर तंज कसते हुए कहा कि यह दौरा उनका निजी दौरा है। इससे बिहारवासियों का कोई भला नहीं होने वाला है। वो बिहार को बदहाल कर जापान केवल मौज-मस्ती के लिए गये हैं।

सिन्हा ने कहा कि पिछली एनडीए की सरकार में तत्कालीन उद्योग मंत्री द्वारा कई निवेशकों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु आमंत्रित किया गया। जिसको लेकर कई मंचों पर मुख्यमंत्री द्वारा सराहना भी की गई। किन्तु प्रधानमंत्री बनने की दिवास्वप्न के कारण राजद को पिछले दरवाजे से लाया गया। जिससे वो सभी निवेशक राजद के गुंडाराज के कारण बिहार से निवेश करने से मुकर गये। 

सिन्हा ने कहा कि मौजूदा हालात में जिस प्रकार से बिहार में अपराध के ग्राफ़ में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उसको देख पूर्व से स्थापित व्यापार को भी बंद कर व्यापारी पलायन को मजबूर हैं। सिन्हा ने कहा कि जब से राजद पिछले दरवाजे से सरकार में आई है। तब से लगातार लूट, हत्या, बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के कारण यहाँ पर्यटक भी आने से डर रहे हैं। उनके पास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ना तो कोई नीति है और ना ही उनकी नियत। 

सिन्हा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ज्ञान-विज्ञान और बुद्ध की धरती नालंदा, राजगीर और उपमुख्यमंत्री का लोकतंत्र की जननी वैशाली, अपराधिक घटनाओं के मामले में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उनके क्षेत्रों में हो रहे लगातार अपराध का कारण वो स्पष्ट करें। सिन्हा ने कहा कि उनकी कोई भी योजना या नीति जनसाधारण के लाभ में नहीं है और वो केवल सत्ता लोलुपता के शिकार है।

Suggested News