बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इलाके में जाने से रोका, सर्किट हाउस में दंगा पीड़ित से कराई मुलाक़ात

नालंदा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इलाके में जाने से रोका, सर्किट हाउस में दंगा पीड़ित से कराई मुलाक़ात

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहारशरीफ में अभी भी कर्फ़्यू जैसे हालात हैं। स्थिति को सामान्य और नियंत्रित करने में अभी भी प्रशासन को मेहनत करने की जरूरत है। सिन्हा भाजपा विधानमंडल दल के प्रतिनिधि मंडल के साथ दंगाग्रस्त बिहारशरीफ के दौरे पर थे। ये घटनास्थल पर जाकर मृतक गुलशन कुशवाहा के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देना चाहते थे।


सिन्हा ने कहा कि नालंदा के डी एम औऱ एस पी द्वारा उन्हें सर्किट हाउस में बताया गया कि उन क्षेत्रों में धारा 144 लगा हुआ है। इसलिए प्रतिनिधिमंडल को वहाँ जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सिन्हा ने आग्रह किया कि वे अपने साथ ही उन्हें अकेले ले चले। लेकिन इजाजत नहीं दी गई। बाद में मृतक के परिजनों को प्रशासन के द्वारा सर्किट हाउस लाया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनकी व्यथा सुनी और उन्हें ढाढस बँधाया।

प्रतिनिधिमंडल में संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, अरुणा देवी, पवन यादव, संजय सिंह, निक्की हेम्ब्रम, रश्मि वर्मा, प्रणव कुमार सभी सदस्य विधानसभा के साथ प्रेम रंजन पटेल पूर्व सदस्य एबम रवि शंकर, जिलाध्यक्ष भाजपा नालन्दा भी शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार अपराध औऱ भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। इनसे बिहारशरीफ नहीं संभल रहा है तो ये विहार को क्या सम्भालेंगे। मुख्यमंत्री दंगा पर दोषारोपण में लगे हुए हैं। हमने न्यायिक जांच की मांग की है ताकि असली गुनाहगार और पनाहगार पकड़ा जा सके। सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और बदले की भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

Suggested News