बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से बेगूसराय में 10 दिसम्बर को होगा जन संवाद का आयोजन, कई जिलों के युवा होंगे शामिल

लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से बेगूसराय में 10 दिसम्बर को होगा जन संवाद का आयोजन, कई जिलों के युवा होंगे शामिल

BEGUSARAI: बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव का ईमानदारी से दिया गया संदेश आज तीव्रता से जन‐जन का संदेश बनता जा रहा है। लोगों को बेहद गर्व हो रहा कि आईपीएस विकास वैभव बेगूसराय के लाल हैं और युवाओं के लिए चिंतनशील हैं। बेगूसराय के कई प्रखंडों में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान का कार्यक्रम अब तक सफलता से हो चुका है।

इसी क्रम में आईपीएस विकास वैभव के द्वारा गुरुवार को होटल केडिएम बेगूसराय में एक प्रेसवार्ता किया गया। जहां, आईपीएस विकास वैभव ने कहा " किसी सामाजिक अभियान के द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजन को किया जा रहा हैं। यह सुखद है कि बेगूसराय के लोगों का समर्थन इस कार्यक्रम को मिल रहा हैं। खास तौर से, महिलाओं और युवाओं में अभियान को लेकर अत्यधिक उत्साह हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास से ही बिहार सुंदर राज्य बनेगा और, अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। इसी के तहत बिहार के अब तक 35 जिलों में युवा संवाद किया जा चुका है। 

पहली बार बृहत जन संवाद जीडी कॉलेज बेगूसराय में किया जा रहा है। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में, भारत के महानगरों में तथा विदेशों में अभी तक सभागारों में हुए सहस्राधिक (1000+) कार्यक्रमों के पश्चात 10 दिसंबर को जीडी कॉलेज बेगूसराय में बृहत जन संवाद हो रहा है। जिला समन्वयक ब्रजेश कुमार ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत प्रथम बृहत जन संवाद में सभी के लिए संदेश है नमस्ते बिहार ! उद्देश्य है जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित अपना बिहार हो! इस संदेश का असर व्यापक रूप से बेगूसराय के लोगों में होने लगा हैं। विकास वैभव ने जिले वासियों से 10 दिसंबर 11 बजे जीडी कॉलेज आने का आह्वान किया। " लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के स्टेट कोर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह ने कहा कि "बेगूसराय के विभिन्न विधानसभा, प्रखंडों, पंचायतों का भ्रमण करने पर सुखद संदेश प्राप्त हुआ है।  लोग आईपीएस विकास वैभव द्वारा मार्गदर्शित अभियान से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।

हर्ष के साथ 10 दिसंबर को जीडी कॉलेज आयेंगे और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत होने वाले नमस्ते बिहार कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम को लेकर वैसे तो बेगूसराय के सभी लोगों में उत्साह है पर, युवाओं के अंदर ज्यादा है। वे खासतौर से, आईपीएस विकास वैभव को सुनने के लिए और उनसे प्रेरणा लेने के लिए जीडी कॉलेज आयेंगे।" बेगूसराय के प्रभारी प्रभाकर कुमार राय ने सभी पत्रकारों एवं उनके माध्यम से बेगूसराय के लोगों को न्योता देते हुए कहा कि आप सब जीडी कॉलेज में आइए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु अपनी सकारात्मक भूमिका निभाईए। उम्मीद है कि यह आयोजन आप सबकी उपस्थित से ऐतिहासिक होगा। और, बिहार के वैभव से होगा राष्ट्र का विकास।

Suggested News