बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ओटीसी मैदान के अस्तित्व को बचाने में जुटे रांची सांसद संजय सेठ, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

ओटीसी मैदान के अस्तित्व को बचाने में जुटे रांची सांसद संजय सेठ, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

RANCHI  : राजधानी रांची के हेहल मैदान को अस्तित्व को बचाने के लिए रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ की ओर से पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसे लेकर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। 

अपने पत्र में सांसद सेठ ने कहा है कि OTC   मैदान इस क्षेत्र के 8 से 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के लिए यह एकमात्र मैदान है। जहां सैकड़ो की संख्या में आसपास के बच्चे खेलते हैं और सुबह शाम यहां की  महिलाओं एवं बुजुर्गों, सहित सभी वर्ग के लोग टहलने एवं योग अभ्यास - व्याम करने आते हैं। इस मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल, एथलीट व अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी नियमित रुप से अभ्यास करते हैं। 

उन्होंने लिखा है यह मैदान पेड़ों से घिरा है जो क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में मददगार है। स्वास्थ एवं पर्यावरण की दृष्टि से इस क्षेत्र में कोई दूसरा मैदान नहीं है। विगत कई सालों से हेहल स्पोर्टिंग द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता रहा है। यहां प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न खेल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस ग्राउंड को पूर्व में भी एक बार अवैध तरीके से बेचने का मामला प्रकाश में आया था परंतु हेहल स्पोर्टिग के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कानूनी रुप से इसके  अस्तित्व को बरकरार रखने में सफलता पाई  थी। परंतु फिर एक बार OTC   मैदान का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है।

सांसद सेठ ने बताया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनः इस मैदान की  जमीन की  खरीद बिक्री का प्रयास किया जा रहा है तथा इसमें गैरकानूनी तरीकों का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण भावी पीढ़ी के बच्चों के खेलने कूदने सहित अन्य खेल प्रतिभाओं के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए इस जमीन पर गलत नजर रख कर ख़रीद- बिक्री व  अन्य   क्रिया- कलापो को अंजाम देने के मामले की जांच की जाए और गैर कानूनी काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए इस मैदान के अस्तित्व को बरकरार रख जाए।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News