बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा बदलाव, बालिका गृह में रहने वाली 16 लड़कियां करेंगी होटल मैनेजमेंट का कोर्स

बड़ा बदलाव, बालिका गृह में रहने वाली 16 लड़कियां करेंगी होटल मैनेजमेंट का कोर्स

डेस्क... बिहार में अपनी बदनसीबी पर आंसू बहाने वाली बालिका गृह की लड़कियाें को अपने पांव पर खड़े होने के लिए अब पूरा मौका मिलेगा। वे होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर हुनरमंद बनेंगी और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर पाएंगी। बालिका गृह में रहनेवाली बिहार की 16 लड़कियों का चयन डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट के लिए हुआ है। इनमें पांच पटना जिले की रहने वाली हैं। वे 29 दिसंबर को पटना से विमान से बेंगलुरु एकेडमी के लिए प्रस्थान करेंगी। 

उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च बाल संरक्षण इकाई उठाएंगी। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा। बाल संरक्षण इकाई कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब बालिका गृह की लड़कियां होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने जा रही हैं। राह भटक चुकी इन लड़कियों की सोच में बड़ा बदलाव आया है और अधिकारियों की मेहनत पर फिर से अपनी जिंदगी को संवारने का जज्बा पैदा हुआ है। वे हुनरमंद व स्वालंबी बनने की दिशा में जागरूक होने लगी हैं। 

होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए चयनित होने वाली बालिकाओं में पटना की पांच, मोतिहारी की तीन और बेगूसराय, गया, मधुबनी व पूर्णिया बालिका गृह की दो-दो लड़कियां शामिल हैं। इनमें तीन की उम्र 16 वर्ष, पांच 17 वर्ष, दो 18 वर्ष, तीन 19 वर्ष, एक 20 वर्ष व एक 21 वर्ष की है. पिछले कई वर्षों से वे बालिका गृह में रहती हैं।

जिला बाल संरक्षण इकाई,पूर्वी चंपारण के सहायक निदेशक धीरज कुमार कहते हैं कि होटल मैनेजमेंट में दाखिला एक बड़ी व ऐतिहासिक पहल है। भटकी लड़कियां होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर अपने जीवन को खूबसूरत तरीके से संवारेंगी। 

Suggested News